फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खनन का खेल: बांदा में बालू टीला ढहने से तीन मजदूर जिंदा दफन, परिजनों ने शव रख सड़क पर लगाया जाम

Fri, 05 Mar 2021 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा पैलानी क्षेत्र में गहरी खुदाई करते समय बालू निकाल रहे एक ही गांव के तीन मजदूरों की टीला ढहने से शुक्रवार की शाम दबकर मौत हो गई। चार मजदूरों ने भागकर जान बचाई। खफा परिजनों और ग्रामीणों ने खदान मार्ग पर तीनों शव रखकर बांदा-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


खदान पट्टाधारकों के कार्यालय और जेसीबी आदि में तोड़फोड़ भी की। परिजन और ग्रामीण 2-2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। देर रात तक जाम जारी था। मौके पर एडीएम और एएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद था। केन नदी बालू खदान के नजदीक शाम को रोजमर्रा की तरह मजदूर गहराई से बालू निकालकर ट्रैक्टर पर लोड कर रहे थे।
 
विज्ञापन

इसी दौरान खदान के ऊपर की ऊपरी सतह की मिट्टी का भारी-भरकम टीला ढह गया, जिससे कुकुवाखास निवासी रामशरण का बेटा महेश (20), चुन्नू का बेटा बंटू श्रीवास (19) और गजराज का बेटा चिरइया यादव (22) मलबे में दब गए। चार अन्य मजदूर कल्लू, शिवनारायण, बबलू और सूरजपाल बच गए।

ग्रामीणों ने जेसीबी से मिट्टी हटाकर तीनों मजदूरों के शव निकाले। जानकारी पर मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और शवों संग केन नदी पुल के पास बांदा-हमीरपुर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क में आड़े-तिरछे ट्रक और ट्रैक्टर खड़े कर दिए, जिससे वाहनों की कतारें लग गई।

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने खदान संचालकों के खदान स्थित दफ्तर में तोड़फोड़ की। मृतक के परिजन खदान संचालकों पर लापरवाही के आरोप लगाए। एडीएम संतोष बहादुर सिंह,एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान भी मौके पर पहुंचे। इस बीच पैलानी, जसपुरा, तिंदवारी, देहात कोतवाली आदि थानों का फोर्स भी आ गया। परिजन डीएम को भी मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें