फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बालू खदान में चली गोली, एमपी की सीमा पर बिल्हरका खदान की घटना ,आपस में भिड़े खदान ठेकेदार और कर्मी

Tue, 16 Feb 2021 02:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बालू खनन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा में नरैनी थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित नरैनी (बांदा) तहसील की बिल्हरका बालू खदान में सोमवार की रात पट्टाधारक कंपनी के लोग आपस में भी भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। फायरिंग में घायल होने वाला युवक पड़ोसी जनपद फतेहपुर के नरैचा गांव का बताया गया है।
विज्ञापन


घायल युवक को उसके साथी जिला अस्पताल से आननफानन रेफर कराकर कानपुर ले गए। पुलिस फिलहाल घटना से अनभिज्ञता जता रही है। केन नदी घाट में बिल्हरका खदान में महादेव कांस्ट्रैक्शन कंपनी के नाम खदान का पट्टा बताया गया है। यही कंपनी खनन करा रही है। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे खदान के रास्ते में पुलिया पर खदान कंपनी के कुछ लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन

इस बीच कंपनी के लोगों का आपस में ही विवाद हो गया। इस दौरान दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच की गई फायरिंग में गोली खदान कर्मी अनुराग (21) को लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोली/छर्रे पीठ में लगना बताए गए हैं।  खदान के ही कर्मी उसे अपने वाहन से नरैनी सीएचसी लाए। यहां से फौरन ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीएचसी चिकित्सक के मुताबिक पीठ में चार छर्रे लगे हैं। घायल अनुराग पड़ोसी जनपद फतेहपुर के बिंदकी थानांतर्गत नरैचा गांव का बताया गया है। तड़के घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से आनन-फानन कानपुर के लिए रेफर करा दिया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी में मौजूद ईएमओ डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि घायल अनुराग को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

उसके पीठ में घाव थे। पता चला है कि विवाद की वजह बालू घाट के लिए बनाए गए रास्ते (कैंची) की साझेदारी है। उधर, नरैनी कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल न कोई तहरीर मिली है और न ही ऐसी किसी घटना की सूचना है। बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें