इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 27019
परीक्षार्थियों में 1685 परीक्षार्थी परीक्षा से कन्नी काट गए। डीआईओएस के
सचल दल ने डिघवट और सादीमदनपुर में दो छात्राओं को अनुचित साधन में
रिस्टीकेट कर दिया। बोर्ड परीक्षा में अब तक हाईस्कूल में दो और इंटर में
तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके हैं।
सोमवार को पहली पाली
में हाईस्कूल में विज्ञान केवल प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 27,109 में
25,425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1685 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
इनमें 1131 बालक और 554 बालिकाएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट संगीत गायन में 8
छात्र और 35 छात्राएं शामिल हुईं।
संगीत वादन में पंजीकृत 59
परीक्षार्थियों एक बालिका गैरहाजिर रही। सहयोग आश्रम इंटर कॉलेज, डिघवट में
डीआईओएस के सचल दल ने छात्रा को नकल करते पकड़ा। बीएसए सत्यनारायण ने
गुलशने फातमा उ.मा.वि. में छात्रा को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। दोनों का
रिस्टीकेशन कर दिया गया।
इसके पूर्व हाईस्कूल परीक्षा में पहले दिन
संस्थागत एक बालक व एक बालिका को नकल करते पकड़ा था। इंटर में संस्थागत एक
बालक को नकल करते धरा गया। उड़ाका दलों के हाथ अब तक 5 नकलची पकड़े जा
चुके हैं।