फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में गैरहाजिर रहे 156 परीक्षार्थी

Tue, 24 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में पंजीकृत 5038 परीक्षार्थियों में 156 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दल को निरीक्षण के दौरान एक भी नकली नहीं मिला। पांच दिनों से चल रहीं बोर्ड परीक्षा में अब तक पांच नकलची धरे जा चुके हैं।
विज्ञापन


19 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में पहले दिन तीन नकलची छात्र नकल करते धरे गए थे। 22 फरवरी को दो छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। परीक्षा के पांचवें दिन मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन केवल प्रश्नपत्र में पंजीकृत 141 परीक्षार्थियों में  138 उपस्थित रहे। तीन ने परीक्षा छोड़ दी।

इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र-द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 4893 में 4740 परीक्षार्थी शामिल हुए। 153 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।  अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र में 42 में एक ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन


उधर, डीआईओएस दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं में पांचवे दिन भी कोई सुधार नहीं है। रोशनी के इंतजाम न होने से दूसरी पाली की केंद्रों से सूचना संकलित करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। डीआईओएस एनडी वर्मा ने बताया कि जनरेटर दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें