बांदा। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश किए गए आम बजट को लेकर अबकी कुछ ज्यादा ही उत्सुकता थी। शायद अगला आम बजट आने से पहले चुनाव हो जाएं। इसी के मद्देनजर इस बार सभी को उम्मीदें ज्यादा थीं। अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। बजट को लेकर मिली जुलीं प्रतिक्रियाएं हुईं। कुछ ने बजट में अपनी राय जताने के लिए शायर अदम गोंडवी का यह शेर भी सुना डाला-तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं दावा किताबी है।
इंसेट---
फोटो परिचय-3- विशंभर प्रसाद निषाद
प्रदेश सरकार के बजट को किसान, गांव, गरीब और बुंदेलखंड की उपेक्षा का पुलिंदा बताया है। बुंदेलखंड के किसानों को अलग से कोई राहत या पैकेज न दिया जाना भाजपा सरकार की दोहरी और दोगली नीति का परिचायक बताया।
-विशंभर प्रसाद निषाद, सपा के राज्य सभा सांसद
इंसेट---
फोटो परिचय-4- प्रेम सिंह
किसानों के आत्मनिर्भर बनाने संबंधी कृषि योजना को पूरे प्रदेश भर में मात्र 100 करोड़ रुपये देना हास्यास्पद ही नहीं, बल्कि नाकाफी है। ये तो पुरानी मदों का बजट है। अलबत्ता 15000 सोलर पंप का प्रावधान दुरुस्त है।
-प्रेम सिंह, राज्य समृद्धि आयोग सदस्य
इंसेट---
फोटो परिचय-7- शबाना
महिलाओं के लिए बजट उत्साहवर्धक नहीं है। महिलाओं को विशेष पैकेज की उम्मीद थी। महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता के लिए बजट की दरकार थी। कुपोषण निदान को मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना और महिला सामर्थ्य योजना चालू करना अच्छी बात है।
-शबाना, संचालक, गरीब सेवा संस्थान
इंसेट---
फोटो परिचय-10- सत्यदेव त्रिपाठी
बजट में युवा वकीलों के लिए कॉपर्स फंड में 5 करोड़ और उन्हें पुस्तक और पत्रिका खरीद को 10 करोड़ समेत वकीलों के चेंबर निर्माण आदि को 20 करोड़ का प्रावधान का स्वागत है। पहली बार किसी सरकार ने युवा वकीलों को तवज्जो दी है।
-सत्यदेव त्रिपाठी, महासिचव, जिला अधिवक्ता संघ
इंसेट---
फोटो परिचय-6- रामकेश निषाद
प्रदेश सरकार का बजट बुंदेलखंड के लिए कल्याणकारी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार की देन है। बजट में भी इसके लिए 1492 करोड़ रुपये दिए गए हैं। निर्माण तेजी से चल रहा है। चालू होने के बाद बुंदेलखंड के विकास को पंख लगेंगे।
-रामकेश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष