बांदा। शहर के खाईंपार मोहल्ले में मायके में रह रही मानसिक रूप से परेशान युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद के बाद वह सालभर से यहीं रह रही थी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की शाम देवराज सुमन की पुत्री स्मृति (25) कमरे का दरवाजा बंद कर सीलिंग फैन में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन बमुश्किल दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे और फंदा काटकर उसे उतारा। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला और मर्दन नाका चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कमरे का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि स्मृति की शादी तीन साल पूर्व वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के छतरपुर के शांति नगर निवासी बृजेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पति से विवाद के बाद एक साल से स्मृति मायके में थी। कोर्ट में केस भी चल रहा है। इसी से वह मानसिक रूप से परेशान थी।
------------
फोटो परिचय-7-बबेरू में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।
---------------
शांति से मनाएं होली
ओरन। बिसंडा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में सीओ बबेरू सियाराम ने सभी से होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए भाईचारा और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी पीआर गौरव, राजेश परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद शिवहरे, केके कुशवाहा, अयूब खां, रशीद खां, नवाब अल आदि मौजूद रहे। (संवाद)