फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : आज बांदा में सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल

Thu, 23 Dec 2021 01:32 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुंदेलखंड में दाखिल हो चुका है। यहां चित्रकूट के बाद अब ये चुनावी रथ गुरुवार को बांदा पहुंचेगा। यहां सुबह आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी और फिर नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
बाँदा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड के अहम जिलों में शामिल बांदा का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। इस जिले का नाम ऋषि बामदेव के नाम पर पड़ा था, जिसे बाद में बांदा कहा जाने लगा। आज भी यहां बामदेव मंदिर है। आजादी के आंदोलन में भी यहां के क्रांतिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बांदा का भूरागढ़ किला, नवाब टैंक और कलिंजर का किला काफी मशहूर है। यहां का माहेश्वरी मंदिर भी आस्था का बड़ा केंद्र है। 

विज्ञापन


चार विधानसभा क्षेत्र, सभी पर भाजपा का कब्जा
जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बांदा सीट से प्रकाश द्विवेदी, नरैनी से राज करण, बबेरू से चंद्रपाल कुशवाहा और तिंदवारी से ब्रजेश प्रजापति विधायक हैं। 2017 में इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां का सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सवाल उठने लगे हैं कि योगी सरकार के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं?  युवा, महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को बांदा में होगा। 
विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दे को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
 
कब और कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : माहेश्वरी देवी मंदिर चौराहा

2.सुबह 11 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : अवस्थी पार्क

3. दोपहर 1 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान - हार्पर क्लब, बांदा

4.शाम 3 बजे 
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : हार्पर क्लब

अब तक 38 जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के 38 जिलों में 'सत्ता का संग्राम' आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था। इसके बाद हमारा चुनावी रथ अवध और फिर पूर्वांचल में दाखिल हुआ। लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली होते हुए फतेहपुर पहुंचा। चित्रकूट के रास्ते ये चुनावी रथ बुंदेलखंड में दाखिल हुआ है। अब अगला पड़ाव बांदा है। 

‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप अपनी बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें