फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अनारक्षित विंडो खुली, रेल यात्रियों को सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अरसे से बंद चल रही रेलवे स्टेशन की अनारक्षित टिकट विंडो को आखिरकार रेलवे प्रशासन ने चालू कर दिया।
विज्ञापन

अतर्रा स्टेशन को रेलवे ने बी-श्रेणी का दर्जा दिया है। वहां से क्षेत्र के हजारों यात्री प्रतिदिन ट्रेन में सफर करते हैं। लेकिन तीन में से दो अनारक्षित टिकट विंडों बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मात्र एक टिकट विंडों से ही रेलवे टिकट वितरण का काम चला रहा था। अक्सर ट्रेन आने का समय होने या ट्रेन के स्टेशन में खड़े हो जाने से यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होती थी।
विज्ञापन

तमाम यात्री तो बिना टिकट लिए ही चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ जाते थे और सफर करते थे। 11 सितंबर के अंक में बुंदेलखंड पृष्ठ पर अमर उजाला ने यात्रियों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यात्रियों की समस्या सुर्खियां बनी तो हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने बंद पड़ी दो और अनारक्षित टिकट विंडो खुलवा दीं। इससे अब यात्रियों को टिकट लेने में आसानी हो रही है। टिकट लेने पहुंचे यात्री रज्जू, चुनबाद, कमला, रामकरन सहित आदि ने जनरल टिकट विंडो के खुल जाने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन प्रबंधक रामनारायण कुशवाहा ने कहा कि टिकट काउंटर के कर्मचारियों को लिखित आदेश देते हुए तीनों जनरल टिकट विंडो खुलवाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें