फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनेकता में एकता हमारे मुल्क की खासियत

Wed, 24 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जमाते इस्लामी की अम्नो इंसानियत मुहिम गोष्ठी में बोलते बुंदेलखंड इंचार्ज मोहम्मद अकरम खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश जमाते इस्लामी हिंद की बांदा यूनिट ने मंगलवार को यहां अम्नो इंसानियत मुहिम के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की। जमात की यह मुहिम चार सितंबर तक चलेगी। जमात के बुंदेलखंड इंचार्ज मोहम्मद अकरम खां ने कहा कि हमारा मुल्क दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। अनेकों में एकता हमारी खासियत है। इस देश में करीब छह हजार जातियां हैं। इनमें छह महत्वपूर्ण वांशिक वर्गों में लोग मिलजुलकर रह रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देकर देश में हो रहे दंगों पर चिंता जताई। जमात के सचिव (फलाही) नजमुस्साकिब ने कहा कि यह चिंताजनक है कि पिछले कुछ सालों से हमारे मुल्क के अम्नो अमान और भाईचारे में बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंनें कहा कि देशवासी अपनी अंर्तआत्मा को झिंझोरें और एक शांतिमय समाज की स्थापना के लिए माहौल तैयार करें। हम सब मिलकर भविष्य का निर्माण करें। ऐसा मुल्क तैयार करें जो विकास, समृद्धि, शांति और सद्भाव तथा भाईचारे के लिए पूरी दुनियां में मिसाल बन जाए। खानकाह इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी की शुरूआत बदरे आलम ने कुरान की तिलावत से की। अधिवक्ता अब्दुल हमीद ने नात पेश की। प्रवक्ता अब्दुर्रशीद सिद्दीकी, नौशाद अली, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर, नरेंद्र सोनी, मुन्ना खां आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ.मंसूर अहमद ने किया। जमात के स्थानीय अमीन नवाब अहमद ने गोष्ठी में आए सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें