फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिक, अलीगंज इलेविन विजयी

Fri, 06 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिक इलेविन और अलीगंज इलेविन ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। शनिवार को रायल स्टार व स्टारवाइज और सिंचाई विभाग व एटू जेड इलेविन के बीच मैच होंगे।
विज्ञापन


राइफल क्लब ग्राउंड पर शुक्रवार को यूनिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 157 रन का लक्ष्य रखा। राहुल ने 40 और मनिक ने 32 रनों का योगदान दिया। डीके इलेविन के बालर प्रांजल ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में डीके इलेविन की पूरी टीम 80 रनों पर सिमट गई। राहुल ने 36 रन बनाए।

यूनिक इलेविन के धीरज ने चार और मयंक ने तीन विकेट झटके। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मिनी मिलेनियम ने 98 रनों का लक्ष्य रखा। मनीष ने 36 व नागेंद्र ने 20 रन बनाए। अलीगंज इलेविन के शैलेंद्र ने तीन विकेट लिए। जवाब में अलीगंज इलेविन ने चार विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।
विज्ञापन


बिट्टू ने 42 और शानू ने 21 रनों का योगदान दिया। मिनी मिलेनियम के बालर साजिद ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, शालू, शरन, गुड्डू, रेफरी नफीस गावस्कर, नवीन विश्वकर्मा, स्कोरर मोहम्मद हारिस, इशरत और कमेंटेटर सैय्यद अल्तमश, अबरार व शिवा अवस्थी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें