फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र और युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 06 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में छात्र व युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


अइला (गिरवां) निवासी सत्यनारायण (20) पुत्र मुन्ना कुशवाहा का शव बृहस्पतिवार को देर शाम खुरहंड रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल पटरी पर मिला। वह खुरहंड इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। बड़े भाई सुनील का कहना है कि लगभग चार वर्षों से उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था।

उधर, अतर्रा क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी अनुरुद्ध उर्फ अन्नू (37) पुत्र बिल्लू गुप्ता ने शुक्रवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। सौंता पुरवा के पास रेल पटरी पर उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में खरौली (कमासिन) निवासी सांवरिया (55) पत्नी रामकिशुन बृहस्पतिवार को शाम सड़क पार करते समय जीप की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें