फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने किया चेतावनी सम्मेलन

Fri, 26 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शासन स्तर पर लंबित 9 सूत्री मांगे पूरी करने के लिए मंडलीय चेतावनी सम्मेलन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अंतर्रजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ समेत कई संगठनों ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि 10 फरवरी को डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया था।

इसमें विभिन्न संवर्गों की लंबित वेतन विसंगतियों का निराकरण, एसीपी में 8,16 व 24 सालों में प्रोन्नत पद की ग्रेड पे देने, लिपिकीय संवर्ग की ग्रेड पे का उच्चीकरण इत्यादि मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन


साथ ही होमगार्डस, ग्राम रोजगार सेवक, अरबन फाइलेरिया, शिक्षणेतर कर्मचारी, राजकीय महाविद्यालयों के संविदा शिक्षक, आईसीडीएस के संविदा कर्मी, बीसीजी संवर्ग, संग्रह अमीन, एएनएम, आशाबहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की समस्याएं ज्यों का त्यों बनी हुई हैं। निरंजन शुक्ला, शिवकुमार यादव, कमलेश पांडेय, रामकिशोर साहू इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें