फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी तय होने से नाखुश युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
शिवदेवी - फोटो : परिजन
विज्ञापन
बांदा। शादी तय होने के दस दिन बाद युवती ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से घर लौटे पिता ने देखा तो कमरा बंद था। किसी तरह से दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी का शव फंदे पर लटका था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव के मजरा बेला पुरवा निवासी बिंदादीन ने बेटी शिवदेवी (21) की शादी दस दिन पूर्व बहेरी गांव में तय की थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि इससे युवती परेशान रहने लगी। उसने परिजनों से कहा कि उसके कान का ऑपरेशन हुआ है, उसे सुनाई नहीं पड़ता। वह ससुराल जाएगी तो वहां उसे परेशानी होगी। इसी से परेशान होकर शिवदेवी ने गुरुवार की देर शाम कमरे के अंदर बल्ली से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पिता ने बताया कि वर पक्ष के लोग शादी करने के लिए तैयार थे, लेकिन बेटी एतराज कर रही थी। चार बहनों में सबसे छोटी थी। पिता किसानी करते हैं। घटना के समय मां एक निमंत्रण में गई थी और परिजन भी घर पर नहीं थे। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें