फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की ट्रेन पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

Sat, 07 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए पानी में भी राजनीति करने का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। महोबा के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई पानी की ट्रेन प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा ठुकरा दिए जाने पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए पानी में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को यह ट्रेन महोबा आनी थी। लेकिन वहां के डीएम ने इनकार कर दिया। जबकि महोबा मेें पानी का भीषण संकट है। शहर के कई बड़े तालाब सूख गए हैं। ऐसे हालात में राजनीति करना हरगिज उचित नहीं।

मांग की कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए महोबा डीएम को निर्देश दें कि पानी की ट्रेन लेकर उसका उचित उपयोग कराएं। ज्ञापन देने वालों मेें जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, अशोक त्रिपाठी जीतू, अजित कुमार गुप्ता, शैलेंद्र जायसवाल, प्रभा गुप्ता, रीता गुप्ता, अंबिका सोनी, उमेश निषाद, विशंभर सिंह, धीरेंद्र सिंह, राकेश दद्दू, माताबदल, त्रिभुवन महाराज, कल्लू सिंह राजपूत आदि शामिल रहे। उधर, भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक वैद्य रामचंद्र गंगाज ने भी शासन और प्रशासन के रवैए की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें