फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 22 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता  की फांसी लगाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेरोजगारी से परेशान युवा मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि जॉब कार्ड होने के बाद भी उसे काम नहीं मिल रहा था। इधर एक सप्ताह से काम की तलाश में घर से निकलता तो था लेकिन खाली हाथ लौट आता था। जिसकारण वह तनाव में था।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के हटेटी पुरवा निवासी बुद्धू (19) पुत्र रामआसरे निषाद ने मंगलवार को शाम घर के कमरे का दरवाजा बंद कर सीलिंग हुक से नायलोन का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। कुछ देर बाद घर वालों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां लक्षमिनिया ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था। पिछले एक सप्ताह से उसे कहीं काम नहीं मिल रहा था। रोजाना मंडी से वापस लौट रहा था। आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर उसने जान दे दी।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, चाचा भज्जू ने बताया कि जाब कार्ड है, लेकिन मनरेगा का काम नहीं मिला। ज्यों का त्यों कोरा रखा है। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड मां लक्षमीनिया के नाम है। आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। पूरी तरह से माता-पिता पर आश्रित होने से ज्यादा तनाव में था। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम बोले- मदद दिलाएंगे
बांदा। एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। अगर बेरोजगारी से उसने आत्महत्या की है तो मामले की पूरी जांच कराएंगे। उसके परिवार को सरकारी और व्यक्तिगत रूप से मदद दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें