फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेकाबू बाइक घर में घुसी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहन को निमंत्रण देने जा रहा बाइक सवार मटौंध थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक घर में घुसकर घायल हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी पवन सोनी ने बताया कि छोटा भाई नीरज सोनी (28) पड़ोस में होने वाली शादी का निमंत्रण देने बहन रचना सोनी की ससुराल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सीलप गांव जाने के लिए बुधवार को निकला था। देर शाम मटौंध थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित घर में घुस गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नीरज ने फोन से जीजा को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जीजा अजय ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। 20 मई को पड़ोस में शादी होनी थी, उसी का निमंत्रण देने वह जा रहा था। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर घर में घुस गई थी, हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें