फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, जीजा की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। होली मिलने जा रहे बाइक सवार जीजा-साले की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जीजा की मौत हो गई। साला गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी घनश्याम (32) होली के दिन शुक्रवार की शाम अपने फुफेरे साले ओमप्रकाश (25) के घर ओरन में होली मिलने गए थे। वहां से दोनों घनश्याम की ससुराल बदौसा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव जाने के लिए निकले। बदौसा के शाहपुर कालिंदी पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घनश्याम की मौत हो गई। ओमप्रकाश का इलाज किया गया। फुफेरे भाई आशाराम ने बताया कि हादसा बोलेरो की टक्कर लगने से हुआ है। घनश्याम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो बेटियां व पत्नी उर्मिला है। पिता पुन्ना के पास चार बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। बदाैसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें