फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भतीजी की शादी से लौट रहे चाचा व साथी की सड़क हादसे में मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में भतीजी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

छतरपुर (मध्य प्रदेश) जिले के सरवई थाना क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी रमेश अहिरवार (42) और उसका साथी मुलायम प्रजापति (30) नरैनी के बरकोला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार रात 10 बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रक ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरैनी पहुंचाया, उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रमेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी राजेंद्र कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मुलायम प्रजापति एक पैर से दिव्यांग था और गांव में परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटियां हैं।
नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। भिड़त आमने-सामने से हुई है। प्राथमिक रूप से सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की आशंका है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें