फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखेगा माही के बैटिंग का जलवा

विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी माही राजपूत। - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बांदा। खानकाह इंटर कॉलेज की छात्रा माही राजपूत अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखेंगी। उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। किसान की बेटी माही ने यह उपलब्धि हासिल कर बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन


मूल रूप से महोबा जिले के पवा गांव निवासी किसान नारायनदास की बेटी माही राजपूत खानकाह इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा हैं। वह बड़ी बहन प्रतिमा राजपूत के यहां आवास विकास में रहकर पढ़ाई करती हैं और डीआर क्रिकेट एकेडमी में खेल में भी महारत हासिल कर रही हैं। कॉलेज के व्यायाम शिक्षक राशिद अहमद ने बताया कि माही राजपूत का चयन 68वीं विद्यालयी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ है।
यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से दो फरवरी तक उदयपुर राजस्थान में हो रही है। पहला मैच बुधवार को यूपी व उत्तराखंड के बीच बुआ। इसमें माही राजपूत ने बतौर दाएं हाथ की बल्लेबाज के रूप में ओपनिंग की। माही की इस उपलब्धि पर कालेज प्रबंधक मोहम्मद शाहिद, प्रधानाचार्या दरक्शा बेगम,क्रीड़ा प्रभारी शाहिद वली खान, जिला सचिव सुरेश कुमार, मंडलीय सचिव रमेशचंद्र आदि ने खुशी जाहिर की है। यूपी टीम में बुंदेलखंड से पहली खिलाड़ी माही राजपूत हैं, जिनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें