फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक में टेक लगाए खड़े दो युवकों को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 05 Mar 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मृतक आशीष। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। बाइक में टेक लगाए खड़े दो युवकों को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार व एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ासानी गांव निवासी आशीष (19) मंगलवार की शाम अपने पड़ोसी उमेश (30) के साथ घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान में सौदा लेने गए थे। वहां अपने चचेरे भाई रामचंद्र की बाइक पर टेक लगाए खड़े थे। इस बीच सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने आशीष और उमेश को टक्कर मार दी और खुद भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। परिजनों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां आशीष ने दम तोड़ दिया। आशीष के मामा चित्रकूट निवासी शिवबाबू ने बताया कि दो भाई एक बहन में वह दूसरे नंबर का था। घर में मां मीना देवी हैं। पिता फूलचंद्र पंचर की दुकान किए हैं। आशीष भी दुकान में बैठता था। आशीष के बाएं पैर में फैक्चर, सीने व सिर में चोट आई थी। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि बाइक की टक्कर से हादसा हुआ है। बाइक नंबर के आधार पर बाइक किसी अमन के नाम से होना आया है। कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें