फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/ओरन। अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें एक स्नातक डिग्री धारक और दूसरा फर्नीचर कारीगर था। दोनों घटनाओं की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पहरा (छतरपुर) गांव निवासी नीरज साहू (24) पुत्र आनंद कुमार ने रविवार की शाम घर के पशु बाड़े में रस्सी से फांसी लगा ली। भूसा निकालने गए भाई धीरज साहू ने लटका देखा और फंदा काटकर उसे बांदा जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के बड़े भाई बालकृष्ण साहू ने बताया कि नीरज बीए किए था और घर में लगी चक्की संभाले था। अजयगढ़ (पन्ना) में उसकी शादी तय थी। पांच माह पूर्व बरीछा हो गई थी। लॉकडाउन से अप्रैल की बजाए शादी नवंबर में होनी थी। घटना के वक्त घर में अकेला और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव का रिंकू उर्फ राजेश (22) स्वर्गीय रामशरन विश्वकर्मा फर्नीचर कारीगर था। रविवार की रात घर के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद रिंकू ने कमरे का दरवाजा बंद करके खपरैल में लगी धन्नी में रस्सी का फंदा गले में कस लिया।
सोमवार को सुबह बड़े भाई रामप्रकाश ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। रिंकू फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंचे थाना इंसपेक्टर अखिलेश मिश्रा ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें