फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैनी/करतल। कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव के उदयी पुरवा के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे को मध्य प्रदेश की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने रौंद दिया। बाइक में बैठा तीसरा युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नरैनी के दशरथ पुरवा निवासी अवधेश कुमार गर्ग (40) पुत्र बाबूलाल, उसका भतीजा रामू गर्ग (35) पुत्र राधेश्याम और राजाभैया यादव पुत्र रामेश्वर मंगलवार को दोपहर एक ही बाइक से रामू गर्ग की ससुराल हथउआ (अजयगढ़, पन्ना) जा रहे थे। बाइक अवधेश चले रहे था। उदयी पुरवा के पास अजयगढ़ (एमपी) की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। बस अवधेश और रामू को कुचलती हुई निकल गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सियाराम और कोतवाली प्रभारी इंद्रदेव ने गंभीर रूप से घायल राजाभैया को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने भीड़ को हटाकर शव कब्जे में लिए और रास्ता साफ कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग निकला। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, मृतक रामू के पिता राधेश्याम ने बताया कि दोपहर के समय तहसील से जमीन के दस्तावेज लेने के लिए कहकर निकले थे। मृतक अवधेश अविवाहित था। दोनों मृतक और घायल पेशे से किसान बताए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल कर्मी की मौत
मटौंध क्षेत्र के गोयरा तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से घायल बाइक चालक डीएम कालोनी निवासी कृष्णकांत वर्मा (41) पुत्र सुक्खा की सोमवार की देर शाम कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक में बैठा रिश्ते में साढ़ू महोबा के रेवई निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र स्वामी प्रसाद घायल हो गए थे। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के पुत्र हिमांशु ने बताया कि पिता नरैनी निबंधक कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें