फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से कुचलकर दो युवकों की मौत

Fri, 12 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। जीप से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव का देव कुमार (38) पुत्र छोटा, चचेरा भाई जयप्रकाश (26) पुत्र गोरेलाल, पड़ोसी मोहन (26) पुत्र रज्जू प्रसाद और राजू (24) पुत्र राजाभइया के साथ गुरुवार की रात अन्ना मवेशियों से धान की फसल की रखवाली करने खेत जा रहे थे।

पैदल जा रहे बांदा-नरैनी मार्ग पर मैकू पुरवा (देवरार) के नजदीक बांदा की ओर से आ रही जीप ने चारों को रौंद दिया। देव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुरवा के ग्रामीणों ने मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की खबर दी। परिजन तीनों को जिला अस्पताल ले जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में मोहन की भी मौत हो गई। राजू को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक जीप लेकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।  गिरवां थाना पुलिस का कहना है कि कुचलने वाली जीप के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली।

उधर, अखबई (खन्ना, महोबा) निवासी छात्रा अनामिका (16) पुत्री जगदीश शनिवार को दोपहर चौधरी पहलवान सिंह इंटर कालेज, इचौली से साइकिल पर घर जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें