फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए दो मजदूरों को डेंगू

Sat, 19 Sep 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली का डेंगू बांदा आ पहुंचा है। वहां काम रहे दो मजदूर यहां लौटने पर अपने साथ डेंगू बीमारी भी लाए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसके लक्षण पाए जाने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मरका गांव के रामजस (28) पुत्र सिद्ध गोपाल और मातादीन (30) पुत्र छोटकू दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे। करीब एक माह पहले दिल्ली से गांव लौटे हैं। आने पर खांसी, जुकाम और बुखार था। घरेलू दवाएं करते रहे। शनिवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो दोनों बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए।

यहां किट से डेंगू की जांच की गई। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन यादव का कहना है कि इस क्षेत्र में डेंगू के कोई मामले नहीं आए हैं।
विज्ञापन


दोनों मजदूर दिल्ली में थे। वहीं से बीमार हुए हैं। उन्होंने सलाह दी कि बुखार आदि के लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल में दिखाएं। मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। सफाई का विशेष ध्यान रखें। आसपास जल भराव न होने दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें