फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला ढहने से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
बांदा के जरकढ़ा गांव में टीला ढहने से मिट्टी में दबी महिलाओं को निकालते ग्रामीण व पुलिस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अतर्रा/बदौसा (बांदा)। दिवाली से पहले कच्चे घरों को दुरुस्त करने की उम्मीद से मिट्टी की खुदाई कर रहीं तीन महिलाएं टीला ढहने से दब गईं। पहाड़ जैसे मिट्टी के ढेर को हटाकर जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी।
हादसा फतेहगंज थाना क्षेत्र के जरकढ़ा (कुरुंहू) गांव में हुआ। घरों की मरम्मत और लिपाई के लिए मर्री (54) पत्नी सद्धू यादव तथा पर्वतिया (58) पत्नी गया प्रसाद यादव और सुमन (30) पत्नी चुन्नू बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव में स्कूल के पास स्थित टीले से मिट्टी खोदने गई थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया।
विज्ञापन

मिट्टी का भारीभरकम ढेर ऊपर गिरने से महिलाएं बुरी तरह दब गईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर ग्रामीण मिट्टी हटाने में जुटे। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। बाहर निकाले जाने तक मर्री यादव और पर्वतिया की सांसें थम चुकी थीं। सुमन को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
इसी गांव के रहने वाले अधिवक्ता चंद्रपाल यादव ने बताया कि मृतक महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। परिवार के सामने छोटे-छोटे बच्चों की बिना मां के परवरिश की चुनौती भी खड़ी होगी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह और अतर्रा के तहसीलदार राजेश सिंह से भी ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों की स्थिति की चर्चा करते हुए मदद की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को भी कालिंजर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से तीन बालिकाएं दब गई थीं। इनमें सृष्टि (12) पुत्री विद्यानंद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें