फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडल की दो हजार वक्फ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगी

Fri, 31 Oct 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 02 - शहर ​​​स्थित वक्फ की संप​त्ति। संवाद
विज्ञापन
बांदा। संशोधित वक्फ अधिनियम के तहत अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लांच किए गए पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को अपलोड किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के सुन्नी एवं शिया सेंट्रल वक्फ बोर्डों ने इसके लिए हर एक जिले में वक्फ के मुतवल्ली को कोआर्डिनेटर नामित करते हुए उनकी सूची जारी की है। चित्रकूटधाम मंडल में लगभग दो हजार वक्फ संपत्तियां हैं। बांदा में तीन, चित्रकूट में दो तथा हमीरपुर व महोबा के लिए एक कोआर्डिनेटर नामित किया गया है। जालौन में दो कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बांदा के लिए नवाबी जामा मस्जिद के मुतवल्ली डा. शेख सादी जमा और हाजी गुलाम मुस्तफा तथा पूर्व सभासद वाजिद अली को कोआर्डिनेटर नामित किया गया। चित्रकूट में हाजी रज्जन अली और अमीर हसन को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। वक्फ बोर्ड में बांदा और चित्रकूट जिलों की 1139 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। कोआडिनेटर्स ने बताया कि दोनों जनपदों में अपलोडिंग का काम शुरू किया जा चुका है। उधर, हमीरपुर और महोबा के लिए रहीमुद्दीन को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। जालौन में आरिफ अली शाह और हाफिज इरशाद को यह जिम्मेदारी दी गई है। इन कोआर्डिनेटर को वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई है।

इनसेट-

6 दिसंबर तक अपलोड अनिवार्य
उम्मीद पोर्टल में सुन्नी व शिया वक्फ संपत्तियों को अपलोड करने के लिए केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने इसी वर्ष 6 दिसंबर तक की मोहलत दी है।वक्फ बोर्ड पिछले माह लखनऊ में कोआर्डिनेटर/मुतवल्ली आदि की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें मास्टर ट्रेनर्स के जरिए ट्रेनिंग दे चुका है। बोर्ड कार्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन




बांदा जनपद में 904 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। इनका कुल क्षेत्रफल करीब 198 हेक्टेयर है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के पोर्टल में वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए बांदा में राजस्व व जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तीन कंप्यूटर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अपलोड का काम जल्द शुरु हो जाएगा। पोर्टल में संपत्ति का लेखा जोखा, पंजीयन और राजस्व विभाग का गाटा संख्या, क्षेत्रफल आदि दर्ज होगा। संपत्ति की देखरेख करने वाले का भी विवरण होगा।
विज्ञापन

- अभिषेक चौधरी, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी , बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें