फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो रिश्तेदारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी में जा रहे बाइक सवार रिश्तेदारों को सामने से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी घायल हो गई। चालक को कार समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बारहमाफी गांव निवासी राजकुमार (44) बेटी पूजा (14) और भाई पट्टू के समधी अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बसरेही गांव निवासी मातादीन (62) के साथ बहन बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी रिजिया देवी की बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।
गुरुवार को शाम करीब साढ़े छह बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव के पास ओरन-बबेरू रोड पर सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजकुमार और मातादीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार को थाने में खड़ा कराया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें