फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑटो में फंसा हैंडिल, बाइक सवार 50 मीटर घिसटे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ओवरटेक कर रहे ऑटो में बाइक का हैंडिल फंस गया। इससे बाइक सवार 50 मीटर तक घिसट गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के उदयपुर भुसासी गांव निवासी विजय उर्फ हिमांशु (22) ममेरे भाई पचोखर गांव निवासी रजनीश (19) व बेलदान गांव निवासी भाऊराम (21) के साथ बाइक से चचेरे भाई मनीष की शादी में शामिल होने गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव जा रहे थे। जरर गांव के पास पीछे से आए ऑटो ने उन्हें ओवरटेक किया। इन लोगों की बाइक का हैंडिल ऑटो में फंस गया, जिससे बाइक चालक विजय 50 मीटर तक घिसट गया। हादसे में विजय की मौत हो गई, जबकि रजनीश और भाऊराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फुफेरे भाई शिवविलास ने बताया कि विजय माता-पिता की इकलौती संतान था। माता-पिता का देहांत हो चुका है। चाचा डोला ने पालन-पोषण किया था। छह माह पहले वह राजकोट से आया था। वहां मजदूरी करता था, वह अविवाहित था। बदौसा थाना इंस्पेक्टर सविता सिंह ने बताया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें