फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भिड़ंत में बांदा के दो लोगों की मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा से आए मेडिकल कारोबारी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-बांदा राजमार्ग में ललौली थाने के चंदौरा मोड़ पर शुक्रवार रात वैगनआर और डस्टर में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बांदा जिले के वैगनॉर में सवार चालक व मेडिकल कारोबारी की मौत हो गई। दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


बांदा जिले के कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता (40) का तिंदवारी में दवाओं का कारोबार है। साप्ताहिक बंदी पर शुक्रवार को अपनी पत्नी निधि व पांच साल के बच्चे पवन को लेकर कानपुर गए थे। वहां दवाओं की खरीददारी के बाद परिवार संग घूमकर देर रात में घर लौट रहे थे। कार के वटरा, बांदा निवासी चालक राजेश (32) चला रहा था। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा निवासी पिंटू सिंह व अज्ञात चालक डस्टर से अपने गांव जा रहे थे।

एसओ विपिन सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने से चंदौरा के अंधे मोड़ पर वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों कारों में फं से लोगों को बाहर निकाला। वैगनआर कार सवार  प्रवीण व चालक राजेश को डाक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं निधि गुप्ता और बच्चा पवन भी घायल है। निधि को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि डस्टर में सवार पिंटू और चालक भी घायल हैं। हालत गंभीर होने पर डस्टर चालक का नाम पता नहीं चल सका।

त्योहार में छाया मातम का माहौल
मेडिकल कारोबारी प्रवीण कुमार परिवार संग नवरात्र की खरीददारी के लिए भी कानपुर गए थे। उन्होंने काम निपटाने के बाद कानपुर में परिवार संग त्योहार का इंतजाम भी किया था। भाई नवीन ने बताया कि दुर्घटना में भाई की मौत हो जाने की खबर भाभी को नहीं दी गई है।

जब उन्हें पता लगेगा तो क्या बीतेगी। उनके दो मासूम बच्चे हैं। वहीं चालक राजेश भी पांच साल से प्रवीण के पास नौकरी करता था। उसकी पत्नी सुमन पोस्टमार्टम हाउस में रो-रोकर बेहाल दिखी। उसके दो बेटे अंश और दीपेश हैं। चालक की बहनें सावित्री, मुन्नी और भाई राजेंद्र, वीरेंद्र भी बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें