फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीए के छात्र समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
-जिला अस्पताल की मोर्चरी हाउस में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग दो स्थानों पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र और मजदूर ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र की खुदकुशी का कारण पता नहीं है, जबकि मजदूर ने पत्नी से मोबाइल पर बातचीत होने के बाद फंदा लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी अमन सिंह (19) पुत्र दिलीप सिंह ने गुरुवार की रात भूसा रखने वाले कमरे में चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह खेत से लौटे पिता ने बेटे का शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि गुरुवार की शाम अमन उनके साथ खेत से बाइक पर चारा लेकर घर आया था। अच्छी तरह से बातचीत भी की, कोई परेशानी नहीं थी। रात को वह खेत की रखवाली करने चला गया और जब वापस आया तो बेटे का शव फंदे पर लटकता मिला। खुदकुशी का कारण पिता नहीं बता पाए। बड़ा भाई अनिल सिंह अहमदाबाद में काम करता है। पिता ने बताया कि अमन बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घटना के दौरान मां शिवदेवी दूसरे कमरे में सो रही थीं।


उधर, शहर के परशुराम तालाब निवासी मायाराम (60) चमरौडी चौराहे पर मछली बेचते थे। चार माह पूर्व पत्नी गुड़िया और दो बेटियों शीतल व कुमकुम के साथ सूरत चले गए थे। वहां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक वारंट के मामले में 15 दिन पूर्व घर आ गए थे, जबकि पत्नी और बेटियां सूरत में ही हैं। शुक्रवार की दोपहर मायाराम ने कमरे में मफलर से फंदा लगा लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे छोटे बेटे शिवम ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। पड़ोसी की छत से अपने घर में कूदा और कमरे में जाकर देखा तो पिता का शव फंदे पर लटक रहा था। बेटे ने बताया कि पिता अक्सर उन्हें फोन करते थे। मां और पिता के बीच विवाद होता था। इसी से परेशान होकर पिता ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें