फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन दोस्तों में दो की मौत, तीसरा घायल

विज्ञापन
फोटो-22-घटनास्थल पर मौजूद पुलिसबल। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
-फतेहपुर के जाफरगंज से मेला देखकर लौट रहे थे तीनों- सहूरपुर मोड़ के पास अज्ञात ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्करसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात ट्रेलर ने एक बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। तीनों फतेहपुर जिले के जाफरगंज से मेला देखकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

थाना जसपुरा क्षेत्र के गडरिया गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक से फतेहपुर जिले के जाफरगंज में मेला देखने गए थे। बृहस्पतिवार शाम वहां से वापस घर लौटते समय चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दशरथ (16) पुत्र अज्ञात, निवासी कछार का डेरा, थाना पैलानी और पुष्पेंद्र (17) पुत्र अर्जुन, निवासी पदुनिया डेरा, थाना जसपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोकपाल (18) पुत्र जमुना, निवासी पदुनिया डेरा, थाना जसपुरा को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 की मदद से दोनों मृतकों और घायल को जिला अस्पताल बांदा पहुंचाया। हादसे में दो किशोरों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष चिल्ला आनंद कुमार ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक का पता नहीं चल सका है। चालक हादसे के बाद वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें