फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। शादी के दो माह में ही नव विवाहिता ने गुरुवार की रात छत पर बने किचन में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो फंदे पर शव फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन

जसपुरा कस्बा निवासी संजय निषाद की शादी 24 नवंबर 2024 को फतेहपुर जिले के पहाड़ी गांव निवासी सुलेखा (21) के साथ हुई थी। 18 जनवरी को संजय अपनी पत्नी को उसके मायके से जसपुरा लेकर आया था। गुरुवार की रात तकरीबन आठ बजे घर के लोग नीचे थे, जबकि सुलेखा छत पर बने किचन में थी। वहां पर सुलेखा ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब सुलेखा छत से नीचे नहीं आई तो परिजन किचन पहुंचे, वहां पर सुलेखा का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे जसपुरा थाना प्रभारी रामू सिंह यादव ने परिजनों से पूछताछ की। पति संजय को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक नव विवाहिता की खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। मृतका के माता-पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर ही शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें