फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन नदी पर टू लेन पुल चालू

Sat, 20 Jun 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को अब भारी वाहनों की धमाचौकड़ी से नहीं जूझना पड़ेगा। केन नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन में टू-लेन पुल शनिवार को चालू हो गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुल के पूजन की रस्म अदा की। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 8 जून को ही 10 दिन में पुल शुरू होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। शहर के नजदीक महोबा रोड नेशनल हाइवे पर केन नदी में बना एक पुल काफी पुराना है। अब फोरलेन बाईपास के लिए नदी पर बने टू लेन पुल का कार्य पूरा होते ही शनिवार को इसे आवागमन के लिए चालू कर दिया गया।

हालांकि इसे चालू होने में 7 साल लग गए। डीएम सुरेश कुमार और एसपी राकेश शंकर व एडीएम जीएस पांडेय समेत सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने मंत्रोच्चारण के बीच पुल का पूजन किया और नारियल तोड़े। अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर फोरलेन बाईपास में खड़े वाहनों को पुल से रवाना किया।
विज्ञापन


सेतु निगम के सहायक अभियंता एएन मिश्रा ने बताया कि चालू हुए टू लेन पुल की कुल लागत 44 करोड़ आई है। इसी पुल के बगल में निर्माणाधीन दूसरे टू लेन पुल का काम भी मार्च 2016 में पूरा कर लिया जाएगा। फोर लेन पुल की कुल लागत लगभग 67 करोड़ है।

इस अवसर पर सेतु निगम परियोजना प्रबंधक नवाब सिंह, अपर एसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ सिटी विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि बसपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने वर्ष 2008 में नदी में फोरलेन पुल की स्वीकृति देते हुए शिलान्यास किया था।

बसपा सरकार में ही दोनों पुलों का निर्माण तेजी से शुरू हो गया। लेकिन वर्ष 2012 में प्रदेश की सरकार बदलने के बाद पर्याप्त बजट न मिलने से निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई। नतीजे में फोरलेन के टूलेन पुल का काम पूरा होने में इतना समय लग गया। इस दौरान महंगाई बढ़ने से पुल की लागत भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें