फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। मृतकों में एक प्रवासी मजदूर और दूसरा किसान था। कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर भी चोट लगी है।
विज्ञापन

घटना कमासिन थाना क्षेत्र की है। छिलोलर गांव निवासी अजय (21) पुत्र बल्दू गुरुवार को देर शाम अपने साथी लवलेश (21) पुत्र मन्नू के साथ निमंत्रण में जामूं गांव जा रहा था। छिलोलर गांव मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक चालक रानीपुर (कमासिन) गांव निवासी इंदल (21) पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। अजय और लवलेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अजय ने भी दम तोड़ दिया। लवलेश को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनों ने बताया कि अविवाहित अजय अहमदाबाद में मजदूरी करता था। 15 दिन पूर्व दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। दो भाइयों में बड़ा था। दूसरा मृतक इंदल पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। वह कमासिन से घर लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें