फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। गिरवां क्षेत्र में मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला और एक आठ साल का बच्चा घायल हो गए। बाइक सवारों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव के पास हुए हादसे में एक बाइक पर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार (पुकारी) निवासी शिवदयाल सोनी (52) पुत्र माता दयाल अपनी पत्नी राजकुमारी (50) के साथ सवार थे। वह बांदा से गांव लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गोयरा क्षेत्र के कंदैला गांव निवासी राजबहादुर उर्फ छोट भइया (24) पुत्र सनेही, पप्पू पुत्र बच्चा यादव (8) सवार थे। दोनों बाइकों के सीधे भिड़ने से चारों सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे।

बाइक चला रहे शिवदयाल और राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमारी और पप्पू बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों घायलों को गिरवां थाना पुलिस ने एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बिना हेलमेट के बाइक की ड्राइविंग मौके से लेकर अस्पताल तक चर्चा में रही। लोग कहते नजर आए कि हेलमेट होता तो शायद जिंदगी बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें