फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 48,417 किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार

विज्ञापन
एनआईसी में किसान सम्मान योजना के पात्र किसानों की सूची फीड करते कर्मचारी। साथ में निरीक्षण करते उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पहले चरण में 48,417 किसानों के खाते में 25 फरवरी तक 2-2 हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। मंगलवार को डाटा फीडिंग के बाद सूची को लॉक कर दिया गया। जिले में अभी तक 2,29,778 लघु व सीमांत किसानों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


जिले के आठ ब्लाकों के 914 राजस्व गांवों और 2911 मजरों में कृषि विभाग ने सत्यापन के बाद कुल 2,29,778 किसानों को इस योजना में शामिल किया है। सत्यापन के बाद इनका डाटा मुख्यालय के कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में फीड कर दिया गया। यह काम यहां पिछले कई दिनों से रात-दिन चल रहा है। 35 कंप्यूटर पर फीडिंग हो रही है। कृषि सहित कई विभागों के अधिकारी भी इस काम में लगाए गए हैं। शेष 1,81,361 किसानों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। इस काम में दो हजार से अधिक लेखपाल व ग्राम पंचायत मित्रों को लगाया गया है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें