फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुरुष और महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल और तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव में हुई घटनाएं। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव निवासी मनोज उर्फ मंगू (27) ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से अपनी शर्ट का फंदा लगा लिया। पिता रघुवर दयाल ने सुबह देखा तो जानकारी हो सकी। पिता ने बताया कि मनोज की शादी मरका थाना क्षेत्र के मजरा बोहल्ला पुरवा की सुशीला के साथ हुई थी। गुरुवार को सुबह मनाेज उसका इलाज कराने के लिए बाइक से बबेरू गया था। वहां एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने लगा। तभी उसकी पत्नी कहीं चली गई।
काफी देर तक जब शाम होने तक उसकी पत्नी नहीं मिली तो वह ससुराल चला गया। वहां उसने पत्नी के गुम होने की जानकारी दी। वह रात में घर आया। पिता ने पूछा तो बताया कि पत्नी को ससुराल छोड़ आया है। इस बीच रात में वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित खेत में जाकर उसने अपनी शर्ट से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। चाचा फूलराम ने बताया कि मनोज सूरत में मजदूरी करता था। वह दो माह पहले गांव आया था। पत्नी के गायब होने से आहत होकर उसने फंदा लगाया है। बबेरू इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी संगीता (20) ने शुक्रवार को दोपहर सूने घर में साड़ी से फंदा लगा लिया। बकरी चराकर सास मिंता वापस घर लौटी तो दरवाजा बंद पाया। उसने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया तो देखा कि संगीता फंदे से लटकी थी। सास मिंता ने बताया कि सुबह संगीता का उसके पति रामसिंह से मोबाइल में बात करने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है। पति राम सिंह आटो चालक है। दो फरवरी को शादी हुई थी। संगीता का मायका जामू गांव है। वह छह दिन पहले मायके से घर आई थी। सास ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें