फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए दो बुंदेली युवक

Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
लाल चौक में तिरंगा फहराने जा रहे मणिशंकर और अनिल सेन को स्टेशन पर विदाई देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तमन्ना लेकर बुंदेलखंड जन लोकतांत्रिक सेना से जुड़े दो युवक शुक्रवार को रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन पर उन्हें माला पहनाई गई। राष्ट्रगीत के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन


मणिशंकर रुपौलिहा और अनिल सेन ने 15 अगस्त को लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की घोषणा की थी। शुक्रवार की दोपहर महेश्वरी देवी चौक से समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में रेलवे स्टेशन को रवाना हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था। भारत माता की जयकार गूंजती रही। रेलवे स्टेशन पर मणिशंकर की मां राजेश रुपौलिहा ने बेटे को तिलक लगाकर माला पहनाई और सकुशल लौटने का आशीर्वाद दिया।

लोकतांत्रिक सेना के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राज, उपाध्यक्ष कमल मिश्रा, मीडिया प्रभारी सोमशंकर, जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष दीनू गुप्ता व दिलीप गुप्ता, शुभांश गुप्ता, अनुराग शिवहरे, दीपक सेन, रवि सोनी, शुभम सेन, अंकित द्विवेदी, राशिद मंसूरी, अंबिका मिश्रा, विभव रुपौलिहा, प्रभा गुप्ता, सौरभ गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें