फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से दो किसानों की मौत

Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
lighting strikes monument - फोटो : daily mail
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हुई घटनाओं में आकाशीय बिजली से दो किसानों की मौत हो गई। पड़ेरी गांव निवासी रामभवन (40) पुत्र छोटा यादव गुरुवार को सुबह मवेशीबाड़े में था। इसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के नाम छह बीघा जमीन है। भतीजे जयनारायण ने बताया कि वह अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के नारायढ़ गांव के मजरा बजरंग डेरा मेें सुखदेव (35) पुत्र झंडुवा निषाद बुधवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। बारिश के साथ आकाशीय बिजली से उसकी मौत हो गई। पत्नी बिट्टी ने बताया कि परिवार पालने के लिए अब कोई सहारा नहीं है।

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। उधर, एसडीएम जेएन सचान ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकाशीय बिजली से मौत की पुष्टि होने पर दैवी आपदा मद से दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें