फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से दो किसान घायल

Mon, 12 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से घायल किसान जिला अस्पताल में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो किसान घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य हादसों में चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी कंधीलाल दुबे (55)  व रणधीर सिंह (45) पुत्र भजन सिंह सोमवार सुबह एक ही बाइक से बड़ोखर खुर्द ब्लाक से खाद लेकर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस न आने पर निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, बस चालक राकेश ने अलीगंज चौकी में सरेंडर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

अन्य घटना में कबरई (महोबा) निवासी जुगुल किशोर (32) पुत्र माखन लाल सहयोगी सुनील (40) के साथ ढहर्रा पहाड़ जाते समय ट्रैक्टर पलट जाने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, कर्वी (चित्रकूट) निवासी राजेश साहू (40) पुत्र मेड़ेलाल को रविवार की रात पैदल घर जाते समय नशे में धुत बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। उसे कर्वी से बांदा अस्पताल रेफर किया गया। एक अन्य घटना में पचपहरा (खन्ना, महोबा) गांव का संजू (28) पत्नी चतुर्थ महोबा से गांव जाते समय मटौंध के पास बाइक से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें