फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अलग-अलग दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा /तिंदवारी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। ये घटनाएं तिंदवारी व गिरवां थाना क्षेत्र में हुईं।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव के सोमदत्त तिवारी उर्फ अंकुल (23) ने दीपावली की रात दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छत के छल्ले से बेडशीट से फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों ने देखा तो फंदे से लटका मिला। पिता जयध्वज तिवारी ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। मजदूरी करता था। किस वजह से आत्महत्या की, नहीं पता। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी रामकिशोर (38) ने शुक्रवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित खेत में लगे आम के पेड़ से लोवर से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खोज करते खेत पहुंचे तो फंदे से लटका मिला। बड़े भाई रामशरण ने बताया कि वह ड्राइवरी करता था। चार भाइयों में सबसे छोटा था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें