फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पटाखा छुड़ाने से मना करने पर आठ लोगों ने महिला समेत चार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पटाखा छुड़ाने से मना करने पर आठ लोगों ने महिला समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी है। घायलाें का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बलखंडी नाका मोहल्ला स्थित 64जोगनी मंदिर के पास की निवासी निर्मला ने बताया कि दीपावली की रात उसके बेटे पटाखे छुड़ा रहे थे। पड़ोसियों ने एतराज करते हुए अभद्रता कर दी। मना करने पर आठ लोगों ने उसे व उसके बेटा अवधेश (35), दुर्गेश कुमार (23) व रिश्तेदार सोहित (17) को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें