फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुखार से दो की मौत, 12 मरीज भर्ती

Tue, 28 May 2024 10:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुखार के चलते दो लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार को ट्राॅमा सेंटर में बुखार और डायरिया से ग्रसित 12 मरीजों को भर्ती कराया गया है। डायरिया और बुखार से ट्राॅमा सेंटर के सभी 30 बेड फुल रहे। उधर, ओपीडी में भी 1,122 मरीजों ने अपनी आमद दर्ज कराई। ज्यादातर मरीज डायरिया और बुखार के रहे।
विज्ञापन

शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी मुन्ना हाशमी (58) को बुखार के चलते 26 मई को भर्ती कराया गया था। 27 मई की रात उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह सोसतिया (80) को उसके परिजनों ने बुखार के चलते 26 मई की रात भर्ती कराया था। मंगलवार को दोपहर उसने भी दम तोड़ दिया। उधर, बाघा गांव निवासी रामचंद्र (55), लुकतरा गांव निवासी अंशिका (आठ माह) पुत्री कुलदीप, देवीदीन (70), सुकुल कुआं निवासी शिवकली (85), सरधुआ निवासी देवपाल (52), इचौली निवासी सूरा (60), निवादा निवासी शिवकुमार (70), इचौली निवासी रामखेलावन (50), मौदहा निवासी साक्षी (1), परशुराम तालाब निवासी गुनगुन (11), छनेहरा निवासी शरीफ (18), जवाहर नगर निवासी शिवकन्या (23) को डायरिया और बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
कोट
वर्तमान समय तापमान बढ़ने डायरिया और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि इस मौसम में बहुत जरूरी हो तो घर से निकले। खाली पेट न रहे। पानी पीते रहे। नमक और चीनी का घोल भी पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

डॉ. विनीत सचान, ईएमओ, ट्राॅमा सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें