फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाई डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। गांव के तालाब में नहाने गए चचेरे भाई डूब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी राकेश ने बताया कि भतीजे प्रियांशु (6) और रवि (7) गांव के ही नया तालाब में शुक्रवार को नहाने गए थे। पैर फिसल जाने से दोनों गहराई में समा गए। परिजनों और ग्रामीणाें ने तालाब से रवि को बाहर निकाल लिया लेकिन प्रियांशु का पता नहीं चला।
विज्ञापन

करीब 30 मिनट बाद प्रियांशु भी तालाब में मिल गया। दोनों को लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। रवि का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। प्रियांशु दो भाइयों में बड़ा था। घर में मां राजाबेटी और पिता राजाबाबू हैं। पिता राजाबाबू मजदूरी करते हैं। समाजसेवी पीसी पटेल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि तालाब में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें