फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मवेशी चराने गए किसान की गड़रा नाले में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गड़रा नाले में किसान डूब गया। बृहस्पतिवार की सुबह शव पेड़ में फंसा मिला।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी कुन्नू ने बताया कि पिता मुन्नीलाल यादव (58) बुधवार को दोपहर गांव के मवेशी लेकर चराने गए थे। उनमें से एक बकरी गड़रा नाले में चली गई। उसे बचाने के लिए मुन्नीलाल नाले में उतर गए और डूब गए। शाम को मवेशी घर आ गए, लेकिन मुन्नीलाल लापता थे। परिजन उनकी खोज कर रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह नाले के पास कपड़े मिलने पर नाले में खोज की तो नाले के अंदर पेड़ से फंसा शव मिल गया। बताया कि चार बीघा जमीन है। दो पुत्र हैं। पत्नी माया हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया नाले में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें