फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से दो मवेशियों की माैत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। मौरंग से ओवरलोड ट्रक की टक्कर से दो मवेशियों की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कनवारा बाईपास पर जाम लगा दिया। जाम लगभग तीन घंटे तक चला। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर पालिका और पुलिस की टीम ने मवेशियों को उठवाकर उन्हें दफन कराया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम से ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


मटौंध और कबरई में संचालित मौरंग और गिट्टी की खदानों से प्रतिदिन कनवारा बाईपास से होकर ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। बुधवार को सुबह मौरंग लदे ट्रक ने दो मवेशियों को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। इससे गुस्साए कनवारा के ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे करीब मार्ग पर ईंटा रखकर जाम लगा दिया।
मवेशी की मौत की खबर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर नगर पालिका और पुलिस की टीम ने पहुंचकर मवेशियों का अंतिम संस्कार कराया। तब ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें