फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिले, कठोर सजा की मांग

विज्ञापन
चिल्ला के एक गांव में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में राजनीतिक दलों में भी गुस्सा है। भाजपा, कांग्रेस, सपा के बाद अब बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बुधवार को मासूम बच्ची के माता-पिता से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्हें ढांढस बंधाया। पार्टी की ओर से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार चलाने में असमर्थ है। बहन जी की सरकार में कभी ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश को सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ही संभाल सकती हैं। अपराधी किसी भी जाति का हो, उसे कठोर से कठोर से सजा दिलाने की पार्टी अपील करती है। इस दौरान पूर्व एमएलसी नौशाद अली, पूर्व सांसद महेंद्र निषाद, जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, मंडल अध्यक्ष बलदेव वर्मा, कोषाध्यक्ष कमलाकांत त्रिवेदी, मंडल कोऑर्डिनेटर लल्लू निषाद, पूर्व मंत्री चंद्रवर्धन, शिवबरन, जगदीश प्रसाद, असलम खां व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें