बांदा। परिवहन विभाग व रोडवेज अधिकारियों के संयुक्त चेकिंग अभियान में दो निजी बस व दो अन्य वाहनों को सीज किया गया। पीटीओ रामसुमेर ने बताया कि खुरहंड के पास बांदा से चित्रकूट जा रही दो प्राइवेट बसों को चेक किया गया।
दोनों बसे ओवरलोड व टैक्स जमा न होने पर सीज कर दी गईं। शहर के मंडी समिति के पास सवारियां लटका कर चल रहे दो ऑटों भी सीज किए गए है। उनके साथ एआरएम लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।