फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साइड से वाहन निकलने में गिरे बाइक सवार भाई, एक की मौत

Wed, 04 Nov 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी का कार्ड बांटने ममेरे भाई के साथ हमीरपुर गए बाइक सवार युवक साइड से वाहन के निकलने से असंतुलित होकर गिर गए।
विज्ञापन

बाइक चलाकर युवक के सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी रतीराम कुशवाहा ने बताया कि उसका चचेरा भाई नरेंद्र कुशवाहा (23) ममेरे भाई भारत (20) के साथ अपने मामा गिरवां के पड़ुई गांव निवासी रज्जू कुशवाहा की बेटी की शादी के कार्ड बांटने अपनी बहनों की ससुराल हमीरपुर गया था। वहां से दोनों मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे बाइक से लौट रहे थे। बाइक नरेंद्र चला रहा था।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली रोड पर अचानक उनके साइड से गुजरे वाहन का झोंका लगने से बाइक अंसतुलित होकर गिर गई। इससे नरेंद्र और भारत गिरकर गंभीर घायल हो गए। नरेंद्र के सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गए। जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को एंबुलेंस से लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज आए। यहां से डॉक्टरों ने नरेंद्र को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचने से पहले नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। घर में मां रानी हैं। वह दिल्ली में रहकर कमाता था। दो महीने पहले वह अपने गांव आया था, यहां शादी होने के चलते वह रुक गया था।
ममेरी बहन की शादी 20 नवंबर को प्रस्तावित है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि हमीरपुर में हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें