फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: माता-पिता की डांट पर किशोरी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी

Wed, 04 Nov 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ में माता-पिता की डांट पर 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

वह एक दिन पहले घर से लापता हो गई थी, जिस पर पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए गांव के युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी को पुलिस ने समझाकर करीब दो घंटे बाद नीचे उतारा। घरवालों को डांटने को लेकर हिदायत दी।
भूरागढ़ गांव के मजरे पहाड़िया निवासी राजकुमार निषाद ने तीन नवंबर को भूरागढ़ चौकी में सूचना दी थी कि दो बेटियों दीपिका (17) और काजल के बीच झगड़ा हो गया था। दीपिका रात करीब 10:30 बजे दीपिका घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने गांव के साहिल वर्मा के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। साहिल दिल्ली में रह रहा है। इसी बीच बुधवार सुबह करीब नौ बजे भूरागढ़ में केन नदी के पास हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर दीपिका के चढ़े होने की सूचना आई। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि लापता किशोरी घर से नाराज होकर नदी किनारे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गई थी। उसे समझा-बुझाकर सकुशल उतारा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें